कोरोंना का तूफान

ये देखो आया तूफान,
कोरोना दिया है जिसका नाम।
जिसने दिन को भी बनाया रैन,
डर से इसके सब हैं बेचैन।।

सर्दी खाँसी इसकी शुरुआत,
बाद में दर्द भी मिले सौगात।
इसकी अंतिम इक्षा लेना प्राण,
ये देखो आया तूफान।।

जिसने चीन को रुलाया,
जिसने जापान को डराया।
इटली को जिसने किया सुनसान,
ये देखो आया तूफान।।

इसने भारत में दी दस्तक,
डर फैला है मस्तक मस्तक।
गाँव शहर सब कर दिया वीरान,
ये देखो आया तूफान।।

इसका न कोई इलाज,
ठप कर दिया काम काज।
ईश्वर ही कर सकते कल्याण,
ये देखो आया तूफान।।

✍️ सुमन

Comments

Popular posts from this blog

आगमन तथा निगमन विधि

भारतीय संविधान में शिक्षा सम्बन्धी प्रावधान (Educational Provisions in Indian Constitution)

CUMULATIVE RECORDS (संचित अभिलेख)